
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
झिझकते डरते हुये
एक नज़्म लिखी
मैंने भी...
एक अनजान चाह है
एक आस है गुमनाम सी..
मन को खोलना है
हर बात कहनी है दिल की
पर जाने क्यूँ
बात कहते हुये भी
रह जाती है
अनकही सी.....
जुबां खुलती नहीं
शब्दों को ढूँढती है
कहना है बहुत कुछ
पर कैसे कहें...?
आँखें मिलें तो
नज़र से कहूँ भी...
झिझकते डरते हुये
एक नज़्म लिखी
मैंने भी...!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments