
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes
थिरकते पाँव, उमड़ते भाव
शादी की शहनाई में
झंकृत मन, अलंकृत तन
वसंत की तरणाई में
मधुर.. मकरंद .. सा
फिर खिले तेरा यौवन
प्रेम तुम्हारा पाकर "प्रिये"
मेरा जीवन बन गया मधुबन
किसलय कोपल संग नव प्रभात हुआ
अंबर... में.. अरुणिमा... छाई
जीवन सुंदर स्वप्न बना
जब से तुम जीवन में आई
महकते रहना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments