
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
मुझे मालूम है
मेरे लिखने से
सत्ता के कानों में
जूँ तक नहीं रेंगेगी
मगर मैं लिखता रहूँगा
उन बदनसीब गिर वासी
वनवासी, निरीह आदिवासियों
के लिए
जो तुम्हारे उदर की पूर्ति
करते करते सिमट गए
हिंसक पशुओं के बीच
भयानक जंगल में
जंगली जीवों को तो
कर लिया वशीभूत
उन्होंने अपने प्रेम से
पर वो बचा नहीं पाएँगे
ख़ुद को दुनिया के सबसे
ख़तरनाक जानवर से शायद
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments