ईर्ष्या's image
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

उसने 
अपने पर्स से 
निकाल दी है,
मेरी तस्वीर
और 
रसोई-घर में 
लगा दिये हैं
ताले!

जिस दिन से,
मैंने उसे कहा है -
"मत किया करो, 
इतना शृंगार,
कि देखकर तुम्हारी
खूबसूरती, 
'किचन' में 
जलने लगें रोटियाँ!"

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts