ज़िंदगी's image
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes

आपाधापी, भागादौड़ी, रेलमपेल हो गयी 
ज़िंदगी मैट्रो शहर की कोई रेल हो गई। 
 
दो पाटों के बीच में पिस रहा हर कोई ऐसे 
ज़िंदगी डालडा कभी सरसों का तेल हो गई। 
 
बाबाजी के प्रवचन सुनके घर को लौटा हूँ मैं
ख़बर चल रही है टीवी में, उनको जेल हो गई। 
 
हुस्न के कारागृह में चक्की चला रहे कितने ही
मुझ निरापराधी की चंद दिनों में बेल हो गई। 
 
टिकते कहाँ है मोबाइल युग के रिश्ते ऐ ‘निर्मल’ 
क़्स्में, वादे और मोहब्बत जैसे कोई सेल हो गई। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts