
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
बीच राह में छोड़कर जाने के लिए शुक्रिया
दर्द दे दे के मुझको रुलाने के लिए शुक्रिया।
मंज़िल मुझे मिल ही गई जैसे-तैसे ही सही
मेरी राह में काँटे बिछाने के लिए शुक्रिया।
समय से सीख रखी थी तैराकी मैंने कभी
साज़िशन मेरी नाव डुबाने के लिए शुक्रिया।
मेरा सब कुछ लुटा हुआ है पहले से ही यहाँ
मेरे घरौंदे में आग लगाने के लिए शुक्रिया।
दुख दर्द तुम न देते तो क़लम चलती नहीं
ग़म-ए-घूँट मुझको पिलाने के लिए शुक्रिया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments