
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
गुज़रा जो यह साल है भगवन
जमके किया बवाल है भगवन।
कोरोना से बच गए हैं जो यहाँ
तुम्हारा ही कमाल है भगवन।
कोरोना ज़िंदगियाँ लील गया
ये चाइना की चाल है भगवन।
भूलेगा नहीं ये साल किसी को
अनुभव फ़िलहाल है भगवन।
नया साल तो अच्छा होगा ना?
ये मासूम सा सवाल है भगवन।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments