इश्क़ बेहिसाब's image
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

सारे काम वो लाजवाब कर बैठी
इश्क़ हमसे वो बेहिसाब कर बैठी। 
 
सब देखते रहे मुुझे अख़बार की तरह 
वो मेरे चेहरे को किताब कर बैठी। 
 
ना पीना कभी भी यह देके क़सम
ख़ुद की आँखों को शराब कर बैठी। 
 
वफ़ाओं का मिला यह सिला उसे
कई रातों की नींद ख़राब कर बैठी।
  
लिपट कर ख़ूब रोए हम दोनों ही 
वो अपनी वफ़ा का हिसाब कर बैठी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts