आज़माना ठीक नहीं's image
NaN min

आज़माना ठीक नहीं

आशीष तिवारी निर्मलआशीष तिवारी निर्मल
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

दोस्ती में दोस्तों को आज़माना ठीक नहीं  
बेवज़ह की बातों पे तैश खाना ठीक नहीं।
 
कोई शिकवा, शिकायत हो तो हमसे कहिए
यूँ सबसे मन की व्यथा सुनाना ठीक नहीं।
 
हर समस्या का है हल आज नहीं तो कल 
छोटी-छोटी बातों पर घबराना ठीक नहीं।
 
मुश्किल से ही गुँथते हैं रिश्तों के ताने बाने 
स्वारथ की वेदी पे रिश्तों को चढ़ाना ठीक नहीं।
 
तुम सच्चे थे सच्चे हो ये भ्रम भी हो सकता है
भ्रम में पड़कर औरों को झुठलाना ठीक नहीं।
 
भूल किए हो भारी माफ़ी माँग भी सकते हो
बरसों से निभते रिश्तों को दफ़नाना ठीक नहीं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts