
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
पुरखों से चली आ रही परंपरा
पितृ भक्ति में होकर अर्पण
पार कराने उनको वैतरणी
पहुँचते गयाजी में करने तर्पण
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में
पितृ पक्ष में आते पितृगण
प्रतिपदा से अमावस्या तक
ऋण चुकाते सभी पुत्रगण
पिंडदान का होता विधान
काग रूप में देते दर्शन
आशीष बरसाते ख़ुशी ख़ुशी
धन्य हो जाते पाकर तर्पण
तीन पीढ़ी पितृलोक में रुक
मुक्त हो जाते पाकर तर्पण<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments