मुक्ति संघर्ष's image
NaN min

मुक्ति संघर्ष

आशीष कुमारआशीष कुमार
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

पिंजड़े में क़ैद पंछी
करुण चीत्कार कर रहा
ऊपर गगन विशाल है
वह बंद पिंजड़े में रह रहा
 
टीस है उसके दिल में
तिल-तिल कर है मर रहा
निरीह कातर नेत्रों से
मुक्ति की राह तक रहा
 
उसे बंदिशें उन्होंने दीं
उन्मुक्तता जिन्हें पसंद
पर कतर कर रख दिए
दासता से जिन्हें डर रहा
 
तोड़ देगा सारे बंधन
गहन विचार कर रहा
डर के आगे जीत है
अब मुक्ति मार्ग पर बढ़

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts