मैं भी सांता क्लॉज़'s image
NaN min

मैं भी सांता क्लॉज़

आशीष कुमारआशीष कुमार
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

क्रिसमस डे को सुबह सवेरे
मैं भी निकला बन ठन कर
सांता क्लॉज़ के कपड़े पहन
चलने लगा झूम झूम कर
 
पीठ पर लिया बड़ा सा थैला
खिलौने रख लिए भर भर कर
लंबी दाढ़ी पर हाथ फेरते
मैं चला बच्चों की डगर
 
पहुँचा क्रिसमस पार्टी में जब
बच्चों की तैयारी थी जमकर
मुझे देखते दौड़ पड़े सब
सांता सांता बोल बोल कर
 
मेहनत का हर काम किया पर
उपेक्षा मिलती थी मुझको दर दर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts