
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
तीखे नैन नक़्श उसके
जैसे तीखी कटारी
रुक रुक कर वार करती
तीव्र प्रचंड भारी
असह्य वेदना सह रहा विशाल वृक्ष
काट रही है नन्ही सी कुल्हाड़ी
शक्ति मिलती उसको जिससे
कर रही उसी से गद्दारी
खट खटाक खट खटाक
चीर रही नि:शब्द वृक्ष को
काट रही अंग-अंग उसका
जिसके अंग से है उसकी यारी
परन्तु दोषी वह भी नहीं
अपनों ने ही उसे भट्ठी में डाला
देकर उसे आघात बाग़ी बना डाला
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments