जैसी करनी वैसी भरनी's image
NaN min

जैसी करनी वैसी भरनी

आशीष कुमारआशीष कुमार
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

टिकट कटा एक नेता जी का
पड़े हुए थे बिल्कुल बेजान
चार काँधों का मिला सहारा
पहुँचा दिए गए श्मशान
 
यमदूत जा रहे थे लेकर
आत्मा कर चुकी थी प्रस्थान
हसरत थी स्वर्ग की उनको
पर मिला यमपुरी में स्थान
 
भारी भीड़ लगी पड़ी थी
नेता जी थे अंतिम पायदान
कर्मों के लेखे जोखे से वहाँ
चित्रगुप्त कर रहे थे मिलान
 
नेता जी की बारी आई
तन कर खड़े लिए मुस्कान
देने लगे भाषण वहाँ भी
गिना दिए अपने अनगिनत काम
 
यमराज डपट कर बोले
बताओ इसकी असली पहचान
सचमुच कर्तव्य निभा कर आया
या फिर है ये पाखंडी बेईमान
 
चित्रगुप्त ने खाता खोला
हुआ बड़ा भारी अपमान
कुकर्मों की सूची थी लंबी
भाषणबाज़ी बस इनकी शान
 
जैसी करनी वैसी भरनी
यमराज ने दिया फ़रमान
आश्वासन इसको भेंट में देना
भाषण ही कराओ जलपान
 
दर्द की जब इंतहा बताए
बंद कर लेना आँख-कान
नर्क विभाग का चक्कर लगवाना
यही है इन जैसों का निदान

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts