
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
लूट खसोट का है व्यवहार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
समाज का हो गया बंटाधार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
लंबी लंबी लगी क़तार
चढ़ावा यहाँ अब शिष्टाचार
काम निकाले चाटुकार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
मेधा हो गई है बेकार
मज़ा ले रहे पैरोकार
हो रहे सपने उनके साकार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
डूबी लुटिया जो हैं ईमानदार
कुंठा के हो रहे शिकार
नौकरी तरक़्क़ी सबसे बेजार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
बदल रहा आचार-विचार
रिश्वत लगाती नैया पार
काले धन का है कारोबार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
निष्ठा हो गई तार तार
सब कुछ लेते हैं डकार
व्यवस्था हो गई है लाचार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
न्याय की है सबको दरकार
आँख मूँदे बैठी सरकार
पट्टी खुले तो मिटे अंधकार
हर तरफ़ है भ्रष्टाचार
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments