
0 Bookmarks 77 Reads0 Likes
सूख गए हैं ताल तलैया
उजड़े पड़े हैं मनोरम बाग़
पशु पक्षी तड़प रहे हैं
धरती उगल रही है आग
पछुआ तन को जला रही है
झुलसा चेहरा जैसे कोई काग
अठखेलियाँ करती गर्म रेत पथिक से
धरती उगल रही है आग
सूरज बरसा रहा है लावा
मेघ भी गए क्षितिज से भाग
झोंक दिया हो भट्टी में जैसे
धरती उगल रही है आग
सब की उम्मीद थी बरखा रानी
सूने आकाश ने जिस पर फेरा पानी
खेत
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments