अशक्तता पर विजय's image
NaN min

अशक्तता पर विजय

आशीष कुमारआशीष कुमार
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

साँझ सवेरे सड़क पर
प्रतिदिन वह नज़र आता
आँखें उसकी पतली लकुटिया
क़दम दर क़दम बढ़ता जाता
 
ना जाने कब उसने
इस प्रकाशमयी संसार में
अपनी ज्योति खो दी
या जन्म ही अंधकार लेकर आया
 
पर अपनी इस कमज़ोरी से
वह कभी हारा नहीं
ख़ुद की मदद स्वयं की
लिया कभी सहारा नहीं
 
शांत-चित्त सहज सरल
और अद्भुत सहनशीलता
बच्चे उसकी खिल्ली उड़ाते
पर कटु वचन कभी ना बोलता<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts