तुम्हारा शीर्षक's image
NaN min

तुम्हारा शीर्षक

अरुण कुमार प्रसादअरुण कुमार प्रसाद
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

तुम्हारे आसमान पर 
अन्तर्वेदना से
आर्तनाद करता हुआ सूरज। 
तुम,
‘रामलीला’ के किसी आयोजन में
आपादमस्तक संलग्न। 


तुम्हारे महाकाव्य की व्याख्या पर 
अंतश्चेतना से 
अंतस्ताप में सिर धुनता युग। 
तुम
शांतिवन के किसी विशाल समारोह में 
करते हुए अमरत्व की व्याख्या
आमरण। 
अमरत्व में अचैतन्य अहंकार है,
अन्त:ताप नहीं। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts