
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
चंद बूँद ख़ून के,
कुछ क़तरा पसीना।
निचोड़ कर थोड़े से आँसू
तपते हुए रेत पर गिराना।
और,
उबलकर उठती हुए भाप में
दो मुट्ठी हवा
गेहूँ के दाने के साथ में
पकाना।
आदमी को
अवश्य बताना।
बाँहों में पानी।
मुट्ठी में रौशनी।
फेफड़ों में व्योम।
मन की नस नस में और
लू की लपट का
चेहरा जमाना।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments