मैं वक़्त हूँ's image
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

नहीं, मैं लौटता नहीं हूँ 
मैं आता हूँ 
मैं वक़्त हूँ 


अवसर हूँ मैं 
अक्सर नहीं,  
आता ही हूँ मैं 
किन्तु, चले जाने के लिए 
मैं अभिशप्त हूँ 


मैं तुम्हारे कौशल, प्रवृति, प्रकृति, 
अनुभव और ज्ञान के सामने आता हूँ 
उन्हें उकसाता हूँ 
मैं बढ़ जाता हूँ 
साथ चलने का विकल्प है 
चलो न, चलो 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts