
0 Bookmarks 34 Reads0 Likes
जब करे विद्युत प्रवाहित नभ,
धरा की ओर तीव्रतम गति से
अग्राह्य शोर का स्वर ग्रहण करता
आपने देखा कृषक को
है कभी क्या?
हाथ में थामे कुदाल
देह पर लँगोट धारे
बूँद की हर चोट सहता
एकाग्र मन से
चीरता धरती का सीना
बीज बोने।
उन भुजाओं में
उछलते स्वप्न उनके।
हमने देखे
हम हैं उत्तराधिकारी
उस कृषक के।
आपने देखा कभी क्या
उस कृषक को?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments