कैसे पुरुष हो यार - एक's image
NaN min

कैसे पुरुष हो यार - एक

अरुण कुमार प्रसादअरुण कुमार प्रसाद
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

ऐश्वर्य पर इठलाते हो। 
शौर्य पर 
गर्व करते हो। 
उत्तरोत्तर 
उन्नत होते रहने की
कामना रखते हो। 
स्वयं को 
समस्त समाज के 
शीर्षोत्तम पर देखते रहने की 
भावना रखते हो 
किन्तु, अति कुटिल। 
प्रवीणता से सामर्थ्य नहीं
सामर्थ्य से प्रवीणता बढ़ाने के 
ज़िद की चाहना करते हो। 
स्वर्ण से चमकते हुए तन को 
सौंदर्य का पर्याय–  
स्थापित करने को 
होते हो कटिबद्ध।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts