ज्योतिपात's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

जले ज्योति,
बढ़े ज्योति।
अँधेरा बड़ा घना है।


चोटियाँ उठें।
उर्ध्वाकार बढ़ें।
विवेक में है गह्वर वृहत।


उज्ज्वल हो आत्मा।
फैले ज्ञान।
गर्व हो गया है गौरव।


ध्वनि हो भाषा।
शब्द मधुर।
कोलाहल है प्रचंड।


शान्ति हो मुखर।
स्वत: तुकांत।
हर आग है उग्र।


जल हों निर्मल।
निर्मलता प्रबुद्ध।
आदमी है मलिन।


सत्य

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts