गाँधी को हक़ दे दो's image
NaN min

गाँधी को हक़ दे दो

अरुण कुमार प्रसादअरुण कुमार प्रसाद
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

अब गाँधी को– आओ, उसका हक़ दे दो। 
रस्तों से उठाओ, जीवन में जगह दे दो। 
 
संकल्प उनका सुधिजन, अधूरा नहीं रहे।  
चाहे तो तन, मन, जीवन; प्राण तक दे दो।  
 
युग का तुम्हारे, लोगो आदर्श ही तो था। 
हिंसा को त्याग, सत्य का सबक़ ले लो। 
 
‘किसी और हेतु’ जीवन जिया है जिसने। 
उस आदमी को आदमी की जगह दे दो। 
 
‘क्यों था महान सोच’, विचारो ऐ आम-जन।
व अपने विचारों को मानवीय महक दे दो।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts