
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
ये साल, ये पल फिर बीतने वाला है
नववर्ष नव आग़ाज़ करने वाला है
कहीं मुकम्मल मुलाक़ातें होंगी,
तो कहीं ढेरों बातें होंगी,
कहीं तन्हाई की बस्ती भी होगी,
कहीं ग्रहों की चाल भी बदलेगी,
देश दुनिया में अलग ही धूम होगी,
नए रिश्ते भी बनेंगे तो कई अपने भी छूटेंगे,
इन सब से दूर कुछ विरक्त लोगों के लिए
सिर्फ़ कैलेंडर ही बदलेगा,
ये साल कुछ ख़ास होगा
जिसका था इंतज़ार वही काम होगा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments