
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
पानी सा तैरता जीवन
धपाक छपाक फिर निशब्दता
निशब्दता से उपजता कोलाहल
कोलाहल में सन्नाटा
सन्नाटों से उपजता शोर
शोर से हो जाता भयावह माहौल
माहौल को और गंभीर बना देता—
अंतःकरण का आर्त्तनाद
आर्त्तनाद को अब सुनने वाला कोई नहीं
नहीं नहीं अब और नहीं कहने वाला है कोई
कोई शेष लगता बचा नहीं,
मरघट सा जीवन लगे सही
सही ग़लत का भेद नहीं,
अपने को माने सही सभी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments