
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
___________________
वे नहीं करते हैं बहस जलमग्न धरती
और धरती पुत्र की डूबती उन उम्मीदों पर
जिनके डूबने से डूब उठती है धीरे-धीरे
उनके अन्तर की बची-खुची जिजीविषा
वे नहीं करते हैं बहस जब न जाने कितने
धरती पुत्र अपने ख़ून-पसीने से अभिसिंचित फ़सल
बेचते हैं कौड़ियों के भाव
जिसको उगाने में डूब गए थे
गृहलक्ष्मी के गले और कानों में बची
उसके सौन्दर्य की आख़िरी निशानी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments