लोकतंत्र's image
0 Bookmarks 28 Reads0 Likes

हर सड़क एक सवाल है 
हर गली एक ख़तरा, 
चिपके हैं इश्तेहार, हर दीवार पर
जैसे बाज़ार में लगती है, हर चीज़ की नुमाइश
सोचने को विमर्श नहीं, 
निर्णय हर चौराहे पर 
बंद हर किवाड़ के पीछे बैठे हैं हम 
डर कर शायद, 
दंड मिल न जाए किस किसको 
बैठा है तख़्ते पर जो भी
निर्णय भी उसके ही पक्ष का 
धोखा है या फ़रेब
शायद 
आँधी का ये झोंका है। 
नाम तंत्रों का तंत्र
लोकतंत्र है इसका

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts