बँधा यह सारा ज़माना है's image
NaN min

बँधा यह सारा ज़माना है

आरती चौरसियाआरती चौरसिया
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

यह कौन-सा तराना है, 
जिससे बँधा यह सारा ज़माना है। 
 
कहते हैं इसका नाम दुनिया है! 
शायद लगता है, यह पूरी कायनात 
एक आँचल का सिरहाना है। 
 
यूँ तो गिर सँभल कर चल सकते हैं, 
सब अकेले पर फिर लगता है 
सबको कोई सँभालने वाला है। 
 
चाहे इसका नाम— 
फूल-पत्ती, हवा-पानी, इंसान-जानवर 
कुछ भी हो, यह रूपों का खेल है 
जिससे बँधा सारा ज़माना है। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts