
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
काव्य रस में डूबे थे एक कवि,
पत्नी बोली चल उठ राशन लेके आ अभी,
छोड़ो क़लम उठाओ झोला,
दुकान पे होगा रामू का भाई भोला।
बोलना अबकी बार दे दे उधार,
अगले महीने कर देंगे उद्धार,
आते हुए धनिया लेते आना,
पैदल ही आना और पैसे बचाना।
कवि बोले हमारी हिंदी है शुद्ध,
उधार माँगना है हमारी नैतिकता के विरुद्ध।
पत्नी बोली करो मुझे माफ़,
आटा हो गया है साफ़,
नैतिकता का डालो अचार,
कैसे बनेगा खाना करो तनिक विचार।
कवि बोले सही कहती हो तुम,
भूख के आगे नैतिकता हो जाती है गुम।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments