
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
अबकी बारी आपकी प्रभु
सरयू तट पर स्थापित होंगे
रुपये दो सौ करोड़ में
दुनिया भर में खड़ी
गगनचुम्बी प्रतिमाओं की नींव में दफ़न हैं
सिद्धांत महापुरुषों के
पढ़ा है आपके महल में भी थीं -
प्रतिमाएँ पूर्वजों की
पर इतनी भव्य तो नहीं थीं
रघुवंशियों को प्रिय थी प्रजा. . . प्रतिमा नहीं
किन्तु प्रजातंत्र में प्रजा सिर्फ़ मतदाता
निर्णायक हैं सत्ता और दंश
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments