
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
नन्ही सी कली खिली जो
ओस से अनजान थी
जिस डाली पर थी उसी से
बस उसकी पहचान थी
दुःख बाँटे भी तो किससे कि
ओस ने उसका रूप बिगाड़ा
फिर भँवरे ने कुछ और उजाड़ा
देनी थी सुगंध सो दे दी
पराग भी बाँटा
दो दिन की ज़िंदगी को
ना जाने कैसे काटा
साथ में थीं पत्तियाँ तने और जड़
जिन्होंने हवा पानी और धूप लेकर
पोषा तो... पर बचा न सके
नन्ही सी कली के सपनों को
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments