अच्छा लगता है's image
NaN min

अच्छा लगता है

अनुपमा रस्तोगीअनुपमा रस्तोगी
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

सुबह बिस्तर पर बिखरी चादर 
की बिना कहे कोई तेह बना दे 
तो अच्छा लगता है।


यूँ ही कभी कभी रोज़मर्रा के
मेरे कामों को बाँटे, सराहे
तो अच्छा लगता है।


साथ बैठे, बातें करे
मेरी सुने और अपनी कहे
तो अच्छा लगता है।


बिना कहे मेरा  दर्द समझे 
और दुखती पीठ पर बाम लगाए
तो अच्छा लगता है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts