यायावर प्रेमी's image
NaN min

यायावर प्रेमी

अनुजीत 'इकबाल’अनुजीत 'इकबाल’
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

मेरे यायावर प्रेमी
आज कल हर वक़्त अंतःकरण
कृतज्ञता से भरा रहता है
जल, पृथ्वी, नक्षत्रों, मेघों से
और सबसे ज़्यादा तुमसे
इन दिनों तुम्हारी यात्राओं की तस्वीरों में
तुम्हारा हँसता हुआ चेहरा देखना कितना सुखद है
ख़ुश हूँ कि तुम पैरों पर नहीं परों पर चलते हो
एक अवसाद से घिरे मन को
ख़ुशगवार करने के लिए
इतना ही बहुत है कि
इस पृथ्वी के एक हिस्से में तुम भी हो
और तुम्हारा होना भर ही

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts