वियोगिनी का प्रेम's image
NaN min

वियोगिनी का प्रेम

अनुजीत 'इकबाल’अनुजीत 'इकबाल’
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes

चंद्रपुष्प सघन केशों में सजाकर
रति को हृदय में बैठा कर
कंठ पर धारण करके वाग्देवी
एक वियोगिनी तीक्ष्ण आसक्ति में
प्रियतम को बुलाती है


वैरागी प्रियतम ने हृदय गूँथ लिया था
सुई से छिन्न करके
अपनी मेखल में सिंगी के साथ
और बींधे उर की यंत्रणा-मुक्ति 
उसी के स्पर्श से संभव है


विरह का अस्त्र भेद देता है
वियोगिनी का अंत

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts