स्मृतियाँ's image
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes

आघात की चिकित्सा कैसे करूँ
लोहे के बड़े ताले लगे हैं
उस द्वार के ऊपर
जिसके पार 
विस्तार की चरम सीमा पर
तुम जा चुके हो और
कुंजी मेरे पास नहीं है


मेरे प्रयाण की पूर्णाहुति नहीं हुई
लिहाज़ा, मुझे लौट आना पड़ता है
और टेकना पड़ता है मत्था 
घूर्णन करते इस भू-पिंड को
जिस पर, देवों के आशीर्वाद से
तुम मेरे जन्मदाता बने थे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts