
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
माना शम्भो
बहुत व्यग्र, अस्थिर, अपरिपक्व हूँ
किंतु तुम बोध पर नहीं
सरलता, नादानी पर रीझते हो
तो फिर आओ, विलंब क्यों!
आज की रात्रि आसीन हो जाओ मेरे पास
और ओझल कर दो चंद्रमा को मेघों के आलिंगन में
आदेश दो इस सघन वन के अधिष्ठाता देवता को
कि वो जाग जाए और पवन को वाद्य बनाकर गाए राग मालकौंस
पृथ्वी चले मंद गति से कि यह रात कभी पूर्ण न हो
तुम्हारे अधखुले नेत्रों का संकेत समझें
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments