
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
मेरी आकाशगंगा में
केवल एक नक्षत्र प्रदीप्त था,
असंख्य तारागणों की रोशनी लिए हुए।
पर, धीरे धीरे वो रोशनी
मद्धिम पड़ने लगी तो
रतजगों में डूबी मैं
अपने हताश और तमसावृत कक्ष से
उड़ा रही हूँ
दुआओं के परिंदे
परिंदे फड़फड़ा रहे हैं अब
सुदूर बगदाद की
ग़ौस-ए-पाक नीली दरगाह पर
शायद, सूफ़ियों के दर पर
दुआएँ ऐसे ही
पंख झटकारती हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments