
0 Bookmarks 31 Reads0 Likes
होली खेलूँगी उस औघड़ संग
जो भस्म से धूसरित हो
सर्प का जनेऊ पहन
लोटता है मणिकर्णिका घाट पर
और उड़ाता है रक्त का गुलाल
मांस मज्जा का अबीर
माया के झीने धागे से बनी देह
होलिकानल में भीग जाने पर
करती है पारदर्शी नृत्य
उस औघड़ संग
और बचे भस्मकूट में
खिल उठते हैं नवजीवन के पलाश
संसार से कपट कर
हृदयगति का लोभ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments