
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ऐ औरत!!
तू क्यों अपने चरित्र को लेकर परेशान है
बेदाग़ रहने का तेरा ही ठेका क्यों है
तू चाहे हर जन्म में अग्नि परीक्षाएँ दे
तुझे 'वो सम्मान' कभी नहीं मिलेगा
ज़रा सी ठिठोली का नतीजा चीर हरण
ज़रा सी ज़िद का नतीजा अपहरण
बता देगा यही सब कोई न कोई विद्वान
तू ज़ुबान पर क़ाबू रख मर-मर के जी
फिर भी तुझे 'वो सम्मान' कभी नहीं मिलेगा
एसिड अटैक हो या ब्लात्कार
चुपचाप सहना सीख
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments