
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
देख हलाहल कलयुग में, ये सोच रहे शिव शंकर
मैं पी कर दूँ अभय इन्हें, या छोड़ूँ इनकी इन पर।
हवा पेड़ नदियाँ सागर, सब ज़हरीला कर डाला
कितना मैं विषपान करूँ, सब ही में विष भर डाला।
मन मंदिर में लालच लिप्सा, और कपट को ध्याता
सोचा करता यहीं रहेगा, सदियों तक मदमाता।
शिव शंकर को दया बहुत, आती है अब मानव पर
किंतु तनिक हों सावधान, सो दिखलाते तांडव कर।
कहीं बाढ़ भूकम्प कहीं, कहीं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments