
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
कर सकोगे
मन की अयोध्या तैयार!
राम पूछते हैं।
तह से कुरेदना होंगी
रोम-रोम में घर कर चुकी बेईमानियाँ
जड़ से उखाड़ना होगा
पुष्ट हुआ दम्भ का बट- वृक्ष
खुरचनी होंगी
लोभ की महीन एक पर एक चढ़ी परतें
मौलिकता को प्रकट करना होगा
वनवासियों की धूसरता की तरह
क्या तैयार हो
राम पूछते हैं।
क्या उगा सकोगे
सहृदयता की कोमल दूब
फिर चाहे कपटी स्वर्णमृग ही चरे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments