लता जी को शब्दांजलि's image
NaN min

लता जी को शब्दांजलि

अनीता श्रीवास्तवअनीता श्रीवास्तव
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes


क्या महाकाल है क्रुद्ध हुआ? 
क्यों कंठ एक अवरुद्ध हुआ? 
संगीत छोड़ कर लावारिस, 
लगता है सुर अब बुद्ध हुआ। 
हे वाणी सुता करूँ वंदन, 
हे स्वर साम्राज्ञी तुम्हें नमन। 
 
चंचलता, मस्ती और प्यार, 
सहज गा दिया गीतों में। 
दिल से दिल की भाषा बन कर, 
इनको फिर गाया मीतों ने। 
तेरे स्वर से आबाद रहेगा, 
सदा मोहब्बत भरा चमन। 
हे स्वर साम्राज्ञी! तुम्हें नमन। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts