
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
अगल बगल से गुज़र जाते हैं
बड़े लोग
केवल धुँआ उड़ता है या धूल
सड़क किनारे खड़े रह जाते
पेड़ की तरह
धूल धूसरित लोग जैसे जंगली फूल
कोई रोता शिशु लिए माता
सायकिल पर जाता
ब्रेड वाला अख़बार वाला
या फिर ऊन वाला फेरी लगाता
बड़े लोग फिर भी रहते बेख़बर
कुछ नहीं असर
देखकर सब रहते बेअसर
जैसे दो हैं
दुनियाँ बड़ों और छोटों की
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments