
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
यादों में जो अक्सर आती
ऐसी ही एक कहानी है।
इसमें न कोई राजा है
इसमें न कोई रानी है
राख लगी है रोटी में
कोरे मटके का पानी है।
सिल-बट्टे की चटनी है
ईख का गुड़ भी है थोड़ा
खेल-खिलौनों में माटी के
गाय बैल हाथी घोड़ा
नानी दादी के क़िस्सों ने
मन को सबसे रक्खा जोड़ा
दिल में अब इनकी याद है बस
आँखों में खारा पानी है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments