साक्षात्कार's image
NaN min

साक्षात्कार

अनिलप्रभा कुमारअनिलप्रभा कुमार
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes

(प्रेम के विभिन्न धरातल) 
 
यूँ तो हर पल प्रतीक्षा की थी मैंने
जीवन के हर मोड़ पर
अचानक तुमसे साक्षात्कार होने की। 
फिर वही, जब सच हुआ, 
दोनों को मूक कर गया, 
न धड़कनें बढ़ीं
न यादें ही तिरीं
उम्र की रेखाएँ पढ़ते रहे
एक दूसरे के चेहरे पर। 
 
सब्ज़ी का झोला मेरे हाथ में
बच्चा तुम्हारे साथ में, 
और
हम दोनों के बीच में
एक ख़ामोश इतिहास। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts