
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
भूल स्वयं को जिसने पाला
दिया दुग्ध का भर-भर प्याला,
तुझ पर कोई आँच न आये
जाग-जाग ख़ुद तुझे सुलाये।
वही आज है भूखा - हारा
वृद्धजनों का कौन सहारा?
तेरी शिक्षा को बेचा घर
माँ भी ख़ुश ज़ेवर गिरवी धर,
संतति बने बड़ा यह चाहत
हो भविष्य न उसका आहत।
तुमने उनको ही दुत्कारा
वृद्धजनों का कौन सहारा?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments