आया यह मृदु-गीत कहाँ से!'s image
NaN min

आया यह मृदु-गीत कहाँ से!

अनिल मिश्रा ’प्रहरी’अनिल मिश्रा ’प्रहरी’
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes

कलित पुष्पदल निज मुख खोले
पत्र समीरण के संग डोले, 
सुर-संगम, संगीत कहाँ से 
आया यह मृदु-गीत कहाँ से! 
 
मंद-मंद खगकुल के कलरव
नीरवता में घोल रहे रव, 
छलकी अनुपम प्रीत कहाँ से 
आया यह मृदु-गीत कहाँ से! 
 
गान अलौकिक गुंजित वन में 
सौरभ, सुधा-सिन्धु कण-कण में, 
गुनगुनकर अलि-मीत कहाँ से 
आया यह मृदु-गीत कहाँ से! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts