
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
आसमाँ शक के घेरे में है
क्योंकि सूरज अँधेरे में है।
अमन के फूल खिलें भी तो कैसे
नफ़रत का ज़हर तेरे मेरे में है।
डसना तो उनकी आदत में है शुमार
पर हुनर भी नहीं कम सपेरे में है।
उजाले पर तो हक़ सबका था
आज क़ैद महल, अटारी, डेरे में है।
दुश्मन को कभी कम कर मत आँक
वह हरदम तुझे लूटने के फेरे में है।
चाँद - सितारे चमकते रहे रात भर
पर वह बात कहाँ जो सवेरे में है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments