भाभी से विनती's image
NaN min

भाभी से विनती

अमिताभ वर्माअमिताभ वर्मा
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

प्यारी भाभी!
एक विनती सुनोगी?
रक्षा-बन्धन पर भैया को
फोन पर आने दोगी?


उसे लगता है उसकी
बहन बहुत बुरी है
मेरे होठों पर ज़हर
हाथों में छुरी है


पहले वह मुझे गुड़िया समझता था
आँगन की चिड़िया समझता था
पर मैं अब भी तो वही हूँ
हमारे बचपनवाली परी हूँ


भैया का स्नेह मेरे
घावों पर मरहम लगाता था
उसकी तक़रार, उसकी मनुहार
उसका प्यार बहुत भाता था

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts